Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-07-23 at 22.20.44
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2023। रविवार शाम जिले के पुलिस बेड़े से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने आदेश जारी करते हुए जिले में 13 पुलिस निरीक्षकों(सीआई) और 30 उपनिरीक्षकों(एसआई) को अलग अलग थानों में तैनात किया है। इस सूची में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को भी दो एसआई मिले हैं। जिनमें से एक को थानाधिकारी का जिम्मा भी दिया गया है। एसपी के आदेशानुसार एसआई इंद्रलाल को पुलिस लाइन बीकानेर से क्षेत्र के शेरुणा थाने में थानाधिकारी पद पर लगाया गया है। यहां पहले से तैनात एसआई रामचंद्र ढाका को चुनावी नियमो के तबादलों में चुरू भेजा जा चुका था। वहीं श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिक्त पड़े एसआई पद को भरने के लिए एसआई ओमप्रकाश मान को पुलिस लाइन से श्रीडूंगरगढ़ थाने में लगाया गया है।