Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-07-23 at 11.43.40 AM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गत सात दिनों से संक्रामक आई फ्लू अत्यधिक तेजी से बढ़ रहा है और अभी तक हजारों लोग इसकी चपेट में आ गए है। ऐसे में चिकित्सा विभाग द्वारा आगामी कुछ दिनों के लिए सचेत रहने की एडवाईजरी जारी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीकर, चूरू, झुंझुनू आदि जिलों में लाखों लोगों को प्रभावित करने के बाद यह आई फ्लू अब श्रीडूंगरगढ़ के रास्ते बीकानेर में भी प्रवेश कर चुका है एवं पिछले सात दिनों का ही आंकड़ा देखें तो श्रीडूंगरगढ़ में दो हजार से अधिक लोग तो चिकित्सक उपचार भी ले चुके है।

90 के दशक में आया था, अब हुई पावरफुल वापसी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आई फ्लू ने क्षेत्र में 90 के दशक में खासा तांडव मचाया था और अब इसकी पुन: वापसी हुई है। लेकिन इस बार यह फ्लू अधिक पावरफुल होकर फैल रहा है। पहले यह सामान्य दवाओं से तीन दिनों में सही हो रहा था लेकिन इस बार यह पांच से सात दिनों तक जकड़े रखता है। वहीं इस बार दवाईयों की डोज भी अधिक देनी पड़ रही है।

यह लक्षण, प्रकोप एवं सावधानियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आई फ्लू संक्रामक रोग है एवं यह रोगी की आंख के सम्पर्क में आए किसी भी वस्तु से दूसरे के हाथों से होते हुए दूसरे की आंख तक पहुंच कर उसे भी संक्रमित कर देता है। इस रोग में आंखें लाल होती है, पानी गिरता है, सुबह उठें तो आंखें चिपकी हुई होती है, जलन रहती है एवं दर्द भी रहता है व पलकों में सूजन आ जाती है। इससे बचाव के लिए बार बार हाथ धोतें रहने, मक्खियों से बचने, रोगी की रूमाल, बर्तन, तौलिया सब अलग रखने, छोटे बच्चों से दूर रहने और चिकित्सकिय सलाहनुसार समय पर दवाई डालने की सलाह दी गई है।

बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की एडवाईजरी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यह संक्रमण बच्चों में तेजी से फैलता है एवं इस कारण आई फ्लू से ग्रसित बच्चों को संक्रमण से ठीक नहीं होने तक स्कूल नहीं भेजने की सलाह भी चिकित्सक दे रहे है। साथ ही शिक्षकों को भी यही सलाह दे रहे है कि जिन बच्चों की आंखों में किसी प्रकार का इनफेक्शन दिखें उन बच्चों को स्कूल से तीन दिनों के लिए अवकाश दे देवें जिससे अन्य बच्चे संक्रमण की चपेट में आने से बचे रहें।

तीन गुना बढ़ी ओपीडी, दवाईयों का किया स्टाक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ स्थित राजकीय नेत्र चिकित्सालय में इन दिनों तीन गुना तक ओपीडी बढ़ गई है। चिकित्सक सुनील गोयल ने बताया कि सामान्य दिनों में ओपीडी 100 से 125 रहती है लेकिन आई फ्लू के चलते सप्ताह भर से ओपीडी तीन गुना बढ़ कर 300 से 325 तक पहुंच गई है। चिकित्सालय पहुंचने वाले रोगियों में 80 प्रतिशत से अधिक आई फ्लू से ही पीडित पहुंच रहे है। इनके अलावा प्रतिदिन 100 से अधिक लोगों को टेलीफोनिक (फोन पर फोटो भेजकर सलाह लेने वालों को) सलाह भी दी जा रही है। हालांकि यह कोई अत्यधिक गंभीर बीमारी नहीं है और सावधानी रखने के साथ ही समय पर दवाईयां ली जाए तो जल्दी ही रिकवरी भी हो जाती है। चिकित्सा विभाग द्वारा इससे निपटने के लिए तैयारियां कर ली गई है एवं प्रचुर मात्रा में दवाईयों का स्टाक भी चिकित्सालय में कर लिया गया है।