Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2023। जिला कलेक्टर भगवति प्रसाद कलाल की पहल पर शुक्रवार को जिले भर में 88 गांवों में 88 अधिकारियों ने सैंकड़ों कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की 8 ग्राम पंचायतों में निरीक्षण किया गया। क्षेत्र के गांव जैतासर में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेन्द्र नेत्रा ने, गांव ऊपनी में सानिवि अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता ने, गांव बेनीसर में एसडीएम मुकेश चौधरी ने, शेरूणा में बीडीओ रामचंद्र जाट ने, ठुकरियासर में तहसीलदार राजवीरसिंह ने, बाना में नायब तहसीलदार रमेशसिंह ने, तोलियासर में ब्लाक सीएमएचओ डाक्टर जसवंत सिंह ने, बापेऊ में ब्लाक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने, राजेडू में बाल विकास परियोजना अधिकारी मंजू सोनी ने निरीक्षण किया। इन अधिकारियों ने इन गांवों के ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी केंद्र, चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा केंद्र, उचित मूल्य दुकान, पटवार मंडल, छात्रावास और स्कूलों का निरीक्षण किया।

जिला कलेक्टर ने दिया फार्मेट, उसमें बनेगी रिपोर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायत आवंटित करने के साथ ही इन अधिकारियों को 17 पन्नों का फॉर्मेट उपलब्ध करवाया गया। निरीक्षण के बाद इस फार्मेट में ही निरीक्षण क्षेत्र में सड़क और विद्युत आपूर्ति की स्थिति, ग्राम सभाओं के आयोजन, मनरेगा श्रमिकों के भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति, जन्म मृत्यु के लंबित आवेदन सहित सभी विभागों से जुडे बिंदुओं का फीडबैक दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान राजकीय विद्यालयों में मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत दुग्ध और बालिकाओं को उड़ान योजना के तहत सेनेट्री नैपकिन वितरण, मिड-डे मील एवं निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण के लेने के लिए निर्देशित किया गया।