Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2023। लोन की बकाया किश्त लेने घर गए फाइनेंस कंपनी के कार्मिक के साथ मारपीट कर उसे रुपए छीनकर धमकाने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जेना स्मॉल फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी हंसराज पुत्र श्यामलाल सैनी निवासी चौमू हाल निवासी कितासर भाटियान ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि कितासर भाटियान निवासी कस्टमर कोजाराम नायक ने अपनी पत्नी के नाम 60 हजार रुपये लोन लिया है। आज वह उसके घर लोन की किश्त लेने गया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। आरोपी ने दोबारा किश्त लेने नहीं आने की धमकी दी और 1500 रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।