Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2023। बेनीसर राउमावि में स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित शूटिंग बॉलीवाल प्रतियोगिता में देर रात चेतन महादेव क्लब व हनुमान क्लब में जबरदस्त टक्कर हुई और दर्शकों ने जमकर हूटिंग करते हुए मैच का आनंद लिया। बेनीसर क्लब के ओमप्रकाश डोगीवाल ने बताया कि सिराजुद्दीन प्रायोजित चेतन महादेव टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया व श्रीडूंगरगढ़ हनुमान क्लब द्वितीय स्थान पर रहा। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया व खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। विजेता टीम के प्रायोजक सिराजुद्दीन ने कहा कि युवा खेल को जीवन का नियमित हिस्सा बनाए और हर घर में बच्चों को फिल्ड गेम से जोड़ने के प्रयास होने चाहिए जिससे वे शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के साथ मानसिक रूप से भी दृढ़ हो सकें। खेल में बेस्ट शूटर की ट्राफी कमल जयपुर को दी गई और बेस्ट नेटर की ट्राफी मोनू बेनीसर को दी। क्लब सहित मौजिज ग्रामीणों ने विजेता टीमों सहित बेस्ट खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।