Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2023। मेरे खेत से अगर दोबारा आया तो जान से मार दूंगा, घर की महिलाओं से झूठा मुकदमा करवा दूंगा, यह धमकी क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान निवासी दिव्यांग सहीराम जाट को इसी गांव के किशनलाल जाट और उसके पुत्र ने दी। दोनों ने परिवादी को पीटा और इस संबध में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया। सहीराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसके खेत का रास्ता आरोपियों के खेत में से होकर जाता है। शुक्रवार सुबह वह अपने खेत जा रहा था तो आरोपियों के खेत पहुंचते ही आरोपियों ने उसका रास्ता रोक कर झगड़ना शुरू कर दिया। वह बचने के लिए भागा तो आरोपियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया एवं उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी जेब से पांच हजार रुपए छीन लिए। वहां से जैसे तैसे बच कर गांव की गुवाड़ में पहुंचा तो आरोपी संतोष ट्रेक्टर लेकर आया एवं उसके ऊपर ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। गांव के लोगों ने बीच बचाव किया तो आरोपी ने आईदां खेत के रास्ते आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच हैड-कांस्टेबल सुरेश कुमार को दी गयी है।