Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में अपनी रंजिश निकालने के लिए एक जने ने अपने दुश्मन के यहां आग लगा देने की सुपारी कस्बे के ही एक युवक को दी। इस युवक ने शराब के नशे में अपने एक ओर साथी को साथ लिया और पेट्रोल डाल कर आग लगाते हुए गाड़ी फूंक दी। बड़े शहरों की तर्ज पर श्रीडूंगरगढ़ में हुए इस अपराध में पुलिस ने आग लगाने वाले एवं लगवाने वाले तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई पूर्णमल बुड़ानिया ने बताया कि कस्बे के कालूबास निवासी रामवतार सोनी ने 21 जून को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर अज्ञात लोगों द्वारा 20 जून को उसके घर के बाहर खड़ी अपनी सफारी गाड़ी को जला देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था और मामले में उससे रंजिश रखने वाले संतोष विनायकिया पर संदेह जताया था। इसी को आधार बना कर जांच शुरू की गई एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई। मामले के अनुसंधान में सामने आया कि मोमासर निवासी मोहन प्रजापत से आरोपी संतोष बिनायकिया पैसे मांगता था। संतोष बिनायकिया ने मोहन प्रजापत को परिवादी रामवतार सोनी के यहां आग लगा देने को कहा एवं इसके एवजे में उसके 80 हजार रुपए माफ करने देने की बात कही। इस पर मोहन प्रजापत ने अपने मित्र करणी नगर कालू रोड़ निवासी सांवरमल शर्मा को साथ लिया एवं शराब के नशे में रामवतार सोनी के घर के बाहर खड़ी सफारी गाड़ी को पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। अनुसंधान में आरोपी पेट्रोल की बोतलें बनाते हुए नजर आए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया एवं धारा 435 में अपराध काबिल जमानत होने के कारण दस दस हजार के मुचलकों पर जमानत पर रिहा किया। आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया जाएगा।