Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2023। बीमार व भर्ती मरीजों के सेवार्थ महापुरूष समारोह समिति ने पी.बी.एम हॉस्पिटल को 10 एयरकंडीशनर समारोह पूर्वक भेंट दिए। संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि परोपकार से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है और नर सेवा ही नारायण सेवा का भाव ही जीवन का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पी.बी.एम. हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. पी.के. सैनी ने समिति का आभार जताते हुए इसे स्वास्थ्य में समुचित सुधार और उपचार की दिशा में एक सकारात्मक और रचनात्मक प्रयास बताया है। विशिष्ठ अतिथि के रूप में सरदार पटेल राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने इसे जन कल्याणकारी कार्य बताते हुए समिति सदस्यों का आभार जताया। अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. नौरंग महावर ने अपने संबोधन में श्रीडूंगरगढ़ को भामाशाहों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमि बताते हुए कहा कि रक्तदान शिविरों के आयोजन में भी श्रीडूंगरगढ़ सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ परमेन्द्र सिरोही व डॉक्टर संजीव बूरी ने समिति द्वारा उपलब्ध करवाए गए इन उपकरणों की अस्पताल के लिए उपयोगिता बताई। इस दौरान अस्पताल के वरिष्ठ लेखाकार विजय शंकर, लेखाकार दीनदयाल खड़गावत, माहेश्वरी धर्मशाला के प्रबंधक त्रिलोकचंद गहलोत, इंजीनियर अरुंधति सांखला भी समारोह में शामिल रहीं। समारोह में समिति के ओमप्रकाश कलानी, निर्मल कुमार पुगलिया, एडवोकेट जगदीश प्रसाद भांमू, ललित कुमार बाहेती, सुरेश कुमार भादानी, संजय करवा, नारायण झंवर ने समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद विजयराज सेवग ने किया व सुशील सेरड़िया ने समिति की ओर से सभी का आभार प्रकट किया।
इनका रहा सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति के विजय महर्षि ने बताया कि दानदाता लाधुराम राठी परिवार ने चार, सत्यनारायण बिहानी, किशनलाल राधेश्याम तोषनीवाल, सोहनलाल सुशील कुमार तोषनीवाल, फूसराज श्यामसुंदर चांडक, मूलचंद राधेश्याम बिहानी, सूरजमल दिनेश कुमार लाहोटी ने एक-एक एयर कंडीशनर का सहयोग दिया। इस अवसर पर दानदाता परिवारों से श्यामसुंदर चांडक, रमेश कुमार बिहानी, सीताराम राठी उपस्थित रहें।