Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-07-09 at 2.37.02 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2023। क्षेत्र में आज के विशेष धार्मिक आयोजन आप पढें एक साथ एक नजर में और देखें सभी फोटो।

तेरापंथ समाज के बच्चों को दी मंत्र दीक्षा, साध्वी ने संस्कार ग्रहण की प्रेरणा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुबह मालू भवन में तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ ने मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री डॉ संपूर्णयशा ने बच्चों को सरल भाषा में मंत्र दीक्षा देते हुए जीवन में सद्कार्य करने व संस्कारों को ग्रहण करने के लिए सदैव आतुर रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में श्रीजैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ कन्या मंडल, तेरापंथ किशोर मंडल, ज्ञानशाला के ज्ञानार्थी सहित अणुव्रत समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे। मंत्र दीक्षा संयोजक रोहित दुगड़ ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी संस्थाओं के सदस्यों एवं सभी परिवारों का स्वागत किया। सभी उपस्थित नागरिकों ने साध्वीवृंद का आभार जताया व कार्यक्रम के प्रायोजक भंवरलाल अरिहंत कुमार दुगड़ ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ युवक परिषद ने किया मंत्र दीक्षा का आयोजन, दी बच्चों को दीक्षा।

जय हनुमान सुदंर कांड मंडली के अध्यक्ष की नियुक्ति कर बनाई नियमावली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में गौसेवार्थ सुदंरकांड के पाठ करने वाली जय हुनमान सुंदरकांड मंडली ने 101 सुदंरकांड पूर्ण होने के उपलक्ष में शनिवार को मंडली सदस्यों की बैठक रखी। बैठक में सर्वसम्मति से रामवतार सैनी को मंडली अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान मंडली की नियमावली बनाई गई जिसमें पाठ शनिवार को करने, प्रसाद में केवल मखाना भोग लगाने, चढ़ावा आयोजक परिवार के सदस्य को देकर गौसेवा में दिलवाने, किसी प्रकार का रूपया पैसा नहीं लेने के नियम बनाए गए। इस दौरान मंडली के सभी सदस्य उपस्थित रहें व 50 से अधिक बुकिंग होने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जय हनुमान सुदंरकांड मंडली ने चुना अध्यक्ष, बनाई नियमावली।

एजी मिशन स्कूल में सुदंर कांड का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के एजी मिशन स्कूल में आज सुदंर कांड का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की उन्नति व खुशहाली की प्रार्थनाएं की गई। स्कूल संचालक रजनीश कौशिक ने बताया कि सालासर बालाजी का विधि विधान से पूजन कर सुदंर कांड मंडली ने पाठ का संगीतमय गान किया। कौशिक ने बताया कि इस दौरान स्कूल स्टाफ व अभिभावकों ने भाग लिया व पाठ किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एजी मिशन स्कूल में किया सुदंरकांड का आयोजन, मंडली ने किया पाठ का गान।