Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2023। सड़क दुर्घटना में एक नौजवान ने अपने प्राण गवां दिए और घर में कोहराम मच गया है। पूरे गांव में मातम पसर गया है और ग्रामीण काल के क्रुर प्रहार को कोस रहें है। गांव में 6 भाई और एक बहन की जोड़ी टूट गई है। गांव देराजसर में सात भाई बहनों में सबसे छोटा भाई 20 वर्षीय गोकुलराम पुत्र शेराराम जाट अकाल मौत का शिकार हो गया है। गोकुलराम ने शुक्रवार शाम 8 बजे अर्जुनसर व राजियासर के बीच सड़क दुर्घटना जान गवां दी है। मृतक के भाई किसनाराम ने राजियासर थाने में एक ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई गोकुलराम दो अलग अलग ट्रक लेकर अबोहर पंजाब से बीकानेर की ओर आ रहें थे। रास्ते में राजियासर थाना क्षेत्र में लापरवाही से चल रहा ट्रेलर गोकुलराम के ट्रक से जा भिड़ा जिससे गोकुलराम की मौत हो गई। उसके साथ सवार खलासी श्रवण कुमार नाई निवासी देराजसर को भी चोटें लगी जिसे सूरतगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राजियासर पुलिस से शेराराम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवक गोकुलराम ने गवाईं जान, घर मे पसरा मातम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अर्जुनसर व राजियासर के बीच ट्रेलर व ट्रक में हुई टक्कर।