Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2023। रविवार को प्लस पोलियो अभियान का पहला चरण प्रारंभ होगा और चिकित्सा विभाग ने पूर्व तैयारियां पूरी कर ली है। श्रीडूंगरगढ़ शहर में 25 बूथ बनाए गए है जहां 9524 बच्चे पोलियो की दवा पिएंगे। उप जिला चिकित्सालय प्रभारी अधिकारी डॉ एस.के. बिहानी ने आज अस्पताल के सभागार में आयोजित बैठक में प्लस पोलियो अभियान में कार्य करने वाले सभी कार्मिकों को बूथ पर दवा पिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान बिहानी सहित चिकित्सा स्टाफ ने पोलियो जागरूकता अभियान के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिहानी ने पूरे उपखंड के नागरिकों से अपने नजदीकी बूथ पर जाकर अपने बच्चों को जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाने की अपील की है।

श्रीडूंगरगढ़ में 25 बूथ है इन स्थानों पर, हर गांव तक चलेगा अभियान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में 25 बूथ बनाए गए है वहीं हर गांव में पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। आप भी सामाजिक दायित्व निभाते हुए सभी छोटे बच्चों के अभिभावकों तक ये जानकारी जरूर पहुंचाए जिससे कोई बालक या बालिका पोलियो की दवा से वंचित ना रहें। कस्बे में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालूबास, पाराशर धर्मशाला, तुलसीराम राठी प्रा. विद्यालय वार्ड न 11, माहेश्वरी बालिका उ.प्रा. विद्यालय कालूबास, बोथरा गेस्ट हाऊस, रा.उ. प्रा. विद्यालय मोमासर बास, प्रजापति धर्मशाला मोमासर बास, सुभाष बाल मंदिर, आंगनबाड़ी केन्द्र मोमासरबास, राउमाबावि, श्रीकृष्ण सदन, बाल भारती विद्यालय, रा.प्रा. विद्यालय नम्बर 5, रूपादेवी मोहता माध्यमिक विद्यालय, रा.बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, हाजी अब्दुला गेस्ट हाऊस, सुभाष मिडिल स्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय न 1, राजकीय नेत्र चिकित्सालय, लखोटिया धर्मशाला, पुगलिया गेस्ट हाऊस, ओसवाल पंचायत भवन, बालनिकेतन स्कूल, चतर दासजी का मंदिर में बूथ बनाए गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जागरूकता रथ रवाना किया चिकित्सा स्टाफ ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी कार्मिकों को दिए निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रभारी डॉ एसके बिहानी ने दिए निर्देश, बनाए 25 बूथ।