Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय में गांव सांजु जिला नागौर से दुर्गाराम कस्वां का फोन आया है। कस्वां ने नीचे दी गई युवक की फोटो भेजी है और बताया कि इस युवक को अपने परिजनों की तलाश है। युवक नागौर से 60 किलोमीटर आगे जायल की ओर पैदल जा रहा था और यहां से गुजरने वाले ट्रेक्टर को रोक कर खाने के लिए रोटी मांगी। ट्रेक्टर मालिक दुर्गाराम ने उसे खाना खिलाया व नाम पता पूछा। युवक अपना नाम सोहन व पिता का नाम मोहनराम बताते हुए गांव का नाम गुसाईंसर बता रहा है। गुसाईंसर कौनसा ये उसे पता नहीं है। कोई पाठकजन इसे पहचानते है तो दुर्गाराम कस्वां से 97995 13521 पर संपर्क कर सकते है।