Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2023। पिता द्वारा पढ़ने का कह देने पर एक युवक अपने पड़ौसी युवक के साथ घर से निकल गए और सोमवार शाम से गायब है। आड़सर बास निवासी 17 वर्षीय राहुल पुत्र पूर्णाराम नाई तथा इसका पड़ौसी युवक 17 वर्षीय सुमित शर्मा पुत्र दिवंगत शिवलाल पांडिया सोमवार को अपनी मुंहबोली बहन को उसके ससुराल कालू छोड़ने गए। शाम करीब साढे सात बजे राहुल अपनी दादी के घर पहुंचा और उन्हें मोबाइल फोन देकर घर जाने की बात कह कर निकला। परंतु दोनों युवक घर नहीं लौटे और परिजन रात भर से उनकी तलाश में जुटे है। दोनों युवकों की माताएं रो रो बेहाल हो गई है और परिजन अब पुलिस की शरण में जाने के लिए निकले है। राहुल 9वीं तथा सुमित 8वीं कक्षा का छात्र है और पिता पूर्णाराम ने नम आंखों के साथ भर्राए गले से सभी पाठकों से बालकों के बारे में कोई भी सूचना होने पर 9413267815 पर फोन कर सूचित करने की गुहार लगाई है। पिता ने बताया कि पढ़ने के लिए कह देने की मामूली बात पर दोनों घर से निकल गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुमित पांडिया की माता का रो रो कर बेहाल है, परिजन कर रहें है तलाश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राहुल नाई के माता पिता ने रोते हुए निकाली रात, पहुंचे थाने, ये फोटो उसने सोमवार सुबह ही खींचा है।