Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2222
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2023। क्षेत्र के गांव रीड़ी निवासी महिला नानूदेवी ने इसी गांव के गोपालराम, उसके पुत्र संजय, सुनील व गोपालराम, सीताराम, खुमाराम, रामचंद्र के खिलाफ खेत जाते हुए का रास्ता रोक मारपीट करने एवं लज्जा भंग करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गत 31 मई को अपने पुत्र के साथ अपने ट्रैक्टर पर अपने खेत जा रही थी। रास्ते में आरोपियों का खेत था एवं वहां पहुंचते ही आरोपियों ने लाठियों के साथ रास्ता रोक लिया एवं ट्रेक्टर रूकवा कर मारपीट की एवं सर से ओढणी खींच कर उसकी लज्जा भंग की। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आसपास के खेत से किसान आए एवं उसे छुडवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच हैडकांस्टेबल राकेश कुमार को सौंपी गई है।