Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2023। टेंम्पू से उतर कर अपने खेत की ओर जा रही बालिका को कार ने टक्कर मार दी जिससे बालिका चोटिल हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ बाजार में माँ के साथ सामान लेने आई 8 वर्षीय बालिका रोहिता पुत्री चोखाराम मेघवाल निवासी कल्याणसर नया अपने खेत के पास सालासर स्टैंड पर उतरी। बालिका की माँ पीछे रह गई और बालिका खेत की ओर रवाना हो गई। वहीं बीदासर की ओर से आ रही कार की चपेट में आ गई। चोटिल बालिका को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया है।