Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2023। EWS आरक्षण की विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर श्री क्षत्रिय युवक संघ के सदस्यों ने श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के बैनर तले उपखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। सदस्यों ने आर्थिक पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की पात्रता में आय के साथ संपत्ति की शर्त को हटाने, शर्तों में राज्यों की स्थानीय परिस्थितियों पर ध्यान देने, जारी प्रमाणपत्र की वैधता एक वर्ष के स्थान पर तीन वर्ष करने, आय की इकाई परिवार को मानने की जटिल प्रक्रिया को सरल करने, साथ ही इस वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, छात्रवृत्ति आदि की सुविधा दिए जाने व राष्ट्रीय आर्थिक पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन करने की मांग की। संगठन ने मुख्यमंत्री से अनारक्षित वर्ग को 14% आरक्षण देने का विधेयक लागू करने व आरक्षण को पंचायती राज व अन्य स्थानीय स्वायत्तशासी संस्थाओं में भी लागू करने की मांग की गई है। इस दौरान पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, क्षत्रिय सभा तहसील अध्यक्ष रतनसिंह केऊ, समुन्द्र सिंह धीरदेसर, भागीरथ सिंह झंझेऊ, विक्रम सिंह सत्तासर, पृथ्वी सिंह राजपुरोहित, कैलाश पेड़ीवाल, सुरेश मुंधडा़, मनोज लखोटिया, गजानंद बोहरा, गिरधारी पारीक, रामदयाल शर्मा, श्रवण सिंह राजपुरोहित, अशोक झाबक, मनोज बोहरा, महेंद्र सिंह लखासर, विक्रम सिंह शेखावत, महेंद्र राजपूत, ओम सिंह, विजय सिंह राजपुरोहित, करणी सिंह, कालू सिंह, किशोर सिंह, सांवरमल, जगमाल सिंह, मुरलीधर शर्मा, भगवान सिंह, चुन्नीलाल सत्तासर, भागीरथ सिंह धर्मास, हरिसिंह गुसाईंसर, ओमपाल सिंह जोधासर, जयसिंह पुन्दलसर, जेठुसिंह पुन्दलसर, सन्दीप सिंह पुन्दलसर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।