Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230507-WA0108
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2023। आपसी विवादों के कारण श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में परिवारों में टूटन और बिखराव देखने को मिल रहा है, मनों में दूरी से शुरू होने वाला यह बिखराव थाने पहुंच रहा है एवं क्षेत्र में अपराधों के आंकड़ों में भी खासी वृद्धि हो रही है। ऐसा ही एक और आंकड़ा बढ़ाने वाला मामला क्षेत्र के शेरूणा थाने में दर्ज हुआ है। शेरूणा पुलिस से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार गांव लिखमीसर उत्तरादा निवासी 55 वर्षीय श्रवणकुमार जाट के साथ उसके सगे भाई सहीराम ने ही मारपीट कर ली। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुई इस वारदात की रिपोर्ट श्रवणकुमार ने शनिवार शाम को थाने पहुंच कर दी एवं अपने भाई सहीराम व उसके बेटे ओमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। श्रवणकुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ लड़ाई झगड़ा किया एवं गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एएसआई चैनदान करेगें।