Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2023। राज का पळका बाजे सा, मारवाड़ी में कहे ये शब्द पिछले दिनों एक वायरल वीडियो से खासे चर्चित हुए थे और इन शब्दों को महसूस क्षेत्र की जनता कर रही है जब से यहां मुख्यमंत्री का दौरा तय हुआ है। सीएम आने की आहट से ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है और लंबे समय से लंबित काम अब पूरे करवाने की दिशा में कदम बढ़ रहे है। बिजली विभाग में लंबे समय से वर्क ऑर्डर के अभाव में लटके पड़े इंदपालसर और बिंझासर फीडर की नई लाइनें डालने का वर्क ऑर्डर जारी किए गए है। इसी क्रम में दुसारणा प्रथम 33 केवी जीएसएस पर लोड अत्यधिक होने के कारण लंबे समय से एक और पावर ट्रांसफार्मर लगाने की मांग भी अब पूरी की जा रही है। यहां पर 2 की जगह एक और पावर ट्रांसफार्मर लगा कर 3 गुना 3.15 केवीए की क्षमता की जाएगी। इसी प्रकार दुसारणा तृतीय जीएसएस की मांग पर भी राज्य सरकार द्वारा निगम द्वारा स्वीकृति दे दी गई है और आगामी सप्ताह में निगम द्वारा दुसारणा में एक ओर जीएसएस के निर्माण की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति निकाल दी जाएगी। तोलियासर 33 केवी जीएसएस के भी लंबित पड़े अधूरे काम शुरू करने के निर्देश भी पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने निगम अधिकारियों को दिए है। श्रीडूंगरगढ़ प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा ने बताया कि क्षेत्र की बिजली समस्याओं के समाधान के बारे में निगम एमडी से पूर्व विधायक द्वारा वार्ता की गई और सीएम दौरे से पहले किसानों की बिजली समस्याओ के समाधान के लिए कहा गया है।

जहां पहुंचेंगे सीएम वहां नए ट्यूबवेल स्वीकृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रेल 2023। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित गांव गुसाईसर बड़ा और सोनियासर गोदारान में मुख्यमंत्री के आने से पहले एक एक ट्यूबवेल स्वीकृत कर दिए गए है। प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा ने बताया कि गांव गुसाईसर बड़ा में ब्राह्मणों के मोहल्ले में फेल हो गए ट्यूबवेल के पास ही नया ट्यूबवेल बनाने और सोनियासर गोदारान में पेयजल किल्लत दूर करने के लिए नया ट्यूबवेल स्वीकृत किये गए है। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले स्थानीय प्रशासन चाक चौबंद दिख रहा है और जनप्रतिनिधियों से चला कर समस्याओं की जानकारी देने और त्वरित समाधान के प्रयास भी कर रहा है।