Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रेल 2023। गत 2 अप्रेल को दिवंगत पहलवान विजयपाल गोदारा की पुण्यतिथी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में नगरपालिका द्वारा हाईमास्क लाईट लगवाने एवं चारदीवारी कार्य की घोषणा की थी। इस घोषणा को शीघ्र पूर्ण करवाने के लिए सोमवार को छात्रावास समिति अध्यक्ष श्याम सुंदर आर्य की अगुवाई में प्रतिनिधि मण्डल ने नगरपालिका अध्यक्ष से मुलाकात की। इस पर नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधि मंडल में श्रवणकुमार भाम्भू, सुशील सेरडिया, श्याम सारण शामिल रहे। इसी प्रकार समिति के एक और प्रतिनिधिमंडल ने छात्रावास प्रांगण में गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाईन को हटवाने की मांग निगम के अधिषाषी अभियंता से मिल कर की है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बालिका छात्रावास का निर्माण करवाया जा रहा है एवं इस निर्माण में यह लाईन बाधा बन रही है। इस प्रतिनिधमंडल में श्रवणकुमार भाम्भू, धर्माराम कुकणा, सुशील सेरडिया, अशोक चोटिया, श्याम सारण आदि शामिल रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निगम अधिषाशी अभियंता से 11 हजार की लाईन हटवाने की मांग करते दयानदं छात्रावास समिति के कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका अध्यक्ष को दिया पत्र, दिलवाई घोषणा पूर्ण करने की याद।