Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रेल 2023। सांसद व केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और बाबा साहेब की जन्म जयंति की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब मेरे प्रेरणा स्त्रोत है और आज भी उनका जीवन संघर्ष हर सफलता को हासिल करने की प्रेरणा हर युवा व नागरिक को दे रहें है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब से आज पूरा विश्व अभिभूत है और मानवता के लिए व संविधान निर्माण में उनके दिए योगदान के प्रति पूरा देश नतमस्तक है। गोस्वामी मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं ने सांसद का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने सांसद का फूलमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में एससी मोर्चा के संगठन मंत्री डॉ.चंद्रप्रकाश बारूपाल, बृजलाल तावणियां, थानमल भाटी, एससी मोर्चा जिला महामंत्री एवं संयोजक विष्णु कुमार वाल्मीकि, पूर्व पार्षद किशोर गिरी, बजरंग दल संयोजक श्री डूंगरगढ़ नवरत्नसिंह राजपुरोहित, विक्रमसिंह राजपुरोहित, पार्षद लोकेश गौड़, पार्षद रजत आसोपा, पार्षद सतनारायण नाई, पूर्व पार्षद शिवप्रसाद तावणिया, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल छापोला, श्याम पारीक, हरिप्रसाद चावरिया, बाबूलाल तेजी, अमित कुमार मीणा, चांद रतन गोटिया, पवन कुमार बारूपाल, तिलोकाराम मेघवाल जेतासर, कन्यालाल शर्मा, शंकरलाल मेघवाल, घनश्याम गिरी, भरत गिरी, अमित गिरी, अशोक गिरी, रोनक गिरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें। मंत्री ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनकर संबंधित उच्च अधिकारियों से फोन वार्ता कर हल भी करवाया। साथ ही कार्यकर्ताओं की मांग पर मेघवाल समाज शमशान भूमि में टीन शेड की घोषणा की। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं मोदी जी का आभार प्रकट किया।