Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि आईजी के निर्देशों पर अपराधियों की धरपकड़ के विशेष अभियान के तहत एसआई बलवीरसिंह की टीम ने गांव गुसाईंसर डेलवा के मुख्य मार्ग पर मुन्नीराम डेलू पुत्र वीरूराम डेलू निवासी डेलवा को पकड़कर थाने पहुंचाया है। आरोपी से पुलिस ने 900 ग्राम डोडा पोस्त जब्त कर लिया। टीम में एसआई बलवीर सिंह की अगुवाई में लेखराम, राजवीर, सतीश, बीरमा, राकेश, अजितसिंह ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।