Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के अभी तक के चुनावों में सर्वाधिक प्रत्याशी इस चुनाव में सामने आए है। इस बार यहां बैलेट मशीन पूरी भरी हुई सी दिखेगी क्योंकि एक मशीन में होने वाले कुल 16 स्थानों में से 15 में निशान होगें। इस बार बैलेट मशीन पर पांच राष्ट्रीय पार्टियों के अलावा नौ अन्य सिंबल भी होगें एवं एक नोटा का सिंबल भी मौजूद रहेगा। रिर्टनिंग अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा को हिरा, आशाराम सांसी को पेट्रोल पंप, श्रवणसिंह पुदंलसर को सीसीटीवी, ईश्वरचंद चौरडिया को लूड़ो, अप्राजिता बैदा को बाल्टी, नारायण सुनार को लैपटोप, भीखाराम नाई को हारमोनियम, मनोज कुमार सारस्वत को नाशपती, सांवतसिंह खिलेरी को गुब्बारा चुनाव निशान के रूप में आंवटित किया गया है। इनके अलावा बैलेट मशीन पर भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत कमल के फुल पर, कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा हाथ के निशान पर, माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया हंसिया व हथौड़े के निशान पर, बसपा हाथी के निशान पर एवं रालोपा बोतल के निशान पर मैदान में है।