Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 31 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल के लोग मानवीय मूल्यों के बल पर बीकानेर जिले का ताज श्रीडूंगरगढ़ को बना रहें है। यहां के किसान पुरूषार्थ के बल पर पूरे राज्य में सर्वाधिक मूंगफली उत्पादन कर रहें है वहीं रक्तवीर पूरे जिले में सर्वाधिक रक्तदान कर जरूरतमंदों के प्राण बचा रहें है। दूसरी ओर अपने धन का सार्वजनिक हित में उपयोग करने वाले दानदाता भी यहां बढ़चढ़ कर अपनी सेवाएं दे रहें है। शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले भामाशाहों का राज्य स्तर व जिला स्तर पर रविवार को सम्मान किया जाएगा। एक ओर जहां राज्य स्तर पर भामाशाह सम्मान श्रीडूंगरगढ़ राजकीय कन्या महाविद्यालय भवन के निर्माता जतनलाल पारख को दिया जाएगा। वहीं राज्य स्तर प्रेरक सम्मान हनुमान धोरा स्थित राजकीय विद्यालय के शिक्षक रमेश शर्मा को दिया जाएगा। इसी क्रम में जिला स्तर पर सम्मानित होने वाले भामाशाहों में 86% श्रीडूंगरगढ़ से शामिल है। जिले में कुल 21 भामाशाहों में से 18 भामाशाह श्रीडूंगरगढ़ के जिला स्तरीय सम्मान से सम्मानित होंगे। वहीं 5 प्रेरकों को जिला स्तरीय सम्मान दिया जाएगा और पांचो ही श्रीडूंगरगढ़ से है। सभी भामाशाहों एवं प्रेरकों का सम्मान रविवार को 12 बजे जिला परिषद सभागार, बीकानेर में किया जाएगा। जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान व प्रेरक सम्मान में चयनित सभी भामाशाहों व प्रेरकों को शिक्षा के क्षेत्र में सार्थक योगदान देने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने सभी को बधाई दी है।
एक ही स्कूल के 13 भामाशाह व 5 प्रेरक होंगे सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान में सम्मानित होने वाले श्रीडूंगरगढ़ अंचल के 18 भामाशाहों में 13 भामाशाह व 5 प्रेरक एक ही श्रीकन्हैयालाल सिखवाल राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम, हनुमान धोरा के भामाशाह है। प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने बताया कि भामाशाह बजरंगलाल भामू ने कमरा मय बरामदा निर्माण, मनोज कुमार नाई ने कमरा, सीढियां मय बरामदा, मोहम्मद रमजान ने प्याऊ मय वाटर कूलर, राजेन्द्र राखेचा ने गर्ल्स टॉयलेट एंव फर्नीचर, प्रदीप सिखवाल ने विद्यालय भवन की मरम्मत एवं रंग रोगन के अलावा अन्य कमरे मय बरामदा निर्माण में आंशिक सहयोग, आनंद पारख, भीखमचंद पुगलिया, दिलिप बिहाणी, मदनलाल शर्मा, महावीर बोथरा, हरिओम शर्मा, पवन सोनी, रमेश लुणिया एवं इनके साथी सहयोगी रहें। निर्माण कार्यों के लिए इन भामाशाहों को प्रेरित करने वाले प्रेरक इस विद्यालय की प्रधानाचार्य विमला गुर्जर, रामप्रताप जाखड़, राजूनाथ सिद्ध, पवन गोयतान, जितेन्द्र कुमार सोनी को भी जिला स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। विमला गुर्जर ने कहा कि विद्यालय की प्रगति में भामाशाहों, एसडीएमसी सदस्यों, अभिभावकों व विद्यालय स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा है। इसी के कारण विद्यालय के छात्र छात्राएं शिक्षा सहित सहशैक्षणिक गतिविधियों में जिला स्तर पर नाम रोशन कर रहें है।
सरपंच प्रतिनिधि जाखड़ सहित पांच अन्य भामाशाह भी होंगे सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इन 13 के अतिरिक्त क्षेत्र के पांच अन्य भामाशाह भी जिला स्तरीय सम्मान से सम्मानित होंगे। रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, राउमावि ताल मैदान में मुख्य द्वार से कार्यालय तक सीसी ब्लॉक रोड बनवाने हेतु, किशनलाल शर्मा राउमावि रीड़ी में वाटर टैंक का निर्माण करवाने हेतु, पूर्णमल नैन एवं सहयोगी राउमावि रीड़ी में मुख्य द्वार का निर्माण करवाने व फर्नीचर देने हेतु, रामस्वरूप प्रजापत राउमावि ताल मैदान में ऑफिस का रिनोवेशन व रंग रोगन करवाने हेतु व शंकरलाल जाखड़ व सहयोगी राउमावि ताल मैदान स्कूल के मुख्य द्वार का निर्माण करवाने हेतु, जिला स्तरीय सम्मान से सम्मानित होंगे।