Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ पालिका में जनता लगातार कार्मिकों के नहीं मिलने की शिकायतें करती है और तमाम कोशिशों के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। जिले में प्रशासनिक सुधार निरीक्षण विभाग द्वारा कार्रवाई किए जाने की खबरें प्रकाशित होने के बावजूद पालिका में आज निरीक्षण के दौरान हाल बेहाल मिला। पालिका में कार्यकारी ईओ सहित 10 में से 8 कार्मिक अनुपस्थित मिले। वहीं श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में सभी कार्मिक उपस्थित मिले तथा उपखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। टीम को राज पत्रित अधिकारी 15 प्रतिशत अनुपस्थित पाए गए तथा अराज पत्रित कार्मिक 13.60 प्रतिशत अनुपस्थित पाए गए है। इस दौरान कार्रवाई टीम में सहायक शासन सचिव के0 के0 मंगल, एम0एल0 मीना अनुभाग अधिकारी तथा शिवकुमार सैनी, वकील मोहम्मद एवं राहुल मीना निरीक्षण दल में निरीक्षण कर्ता के रूप में कार्यरत रहे।