Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2025। नगरपालिका द्वारा कस्बे में पर्यावरण शुद्धता व भविष्य में शुद्ध वातावरण निर्माण के लिए 22 सार्वजनिक स्थानों पर 7 हजार पौधे लगाए जाएंगे। मंगलवार को पालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पालिका को 7000 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य के लिए कस्बे में कुल 22 स्थानों को चिह्नित किया गया है। जिनमें आड़सर बास में भैंरू धोरा, श्मशान भूमि, जसनाथजी की बाड़ी, कालूबास में भोमदास की बगेची, मेघवाल मुक्ति धाम, सनातन श्मशान भूमि, देवनारायण बगेची, भूतेश्वर मन्दिर बगेची, सरकारी स्कूल कालूबास, मोमासर बास में ओसवाल श्मशान भूमि, वाल्मीकि श्मशान भूमि, सर्वसमाज श्मशान भूमि, सिद्ध धर्मशाला, बिग्गाबास में शिशु श्मशान भूमि, नगरपालिका पार्क, दशनाम गोस्वामी श्मशान भूमि, हनुमानजी मन्दिर, सरकारी स्कूल वार्ड नंबर 01, भगतसिंह पार्क, नेचर पार्क, नायक श्मशान भूमि वार्ड नंबर 02, वन क्षेत्र में 7 हजार पौधे लगाए जाएंगे। शर्मा ने कस्बे की समाजसेवी संस्थाओं व आमजन से पालिका को मिले इस लक्ष्य में सहयोगी बनने की अपील की है। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने इस वर्ष मिले इस लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए विस्तृत कार्य की पूरी रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।