Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में जैन समाज की 7 साध्वियों व 75 श्रावकों ने सोमवार को नीवी अनुष्ठान का तप सम्पन्न किया। सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्रीबसंत प्रभाजी और साध्वी गुप्ति प्रभाजी के सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मंडल ने सामूहिक नीवी अनुष्ठान का कार्यक्रम आयोजित किया। साध्वी श्रीबसंत प्रभा ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए तप का महत्व बताया व कहा कि दस प्रत्याख्यान में नीवी एक प्रत्याख्यान है और इससे साधक अपनी आत्मा को निर्मल करते है। साध्वी श्रीगुप्ति प्रभा ने फरमाया कि साध्वी प्रमुखा के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में महिला मंडल का यह कार्य सराहनीय कदम है। अनुष्ठान में सात साध्वियों सहित तेरापंथ सभा, महिला मंडल, कन्या मंडल, ज्ञानशाला के 75 सदस्यों ने भाग लिया। मंडल अध्यक्षा मंजू ने नीवी करने वाले सभी श्रावकों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के आयोजन में सुरेंद्र कुमार दूगड़ का सहयोग रहा। महिला मण्डल मंत्री मंजु झाबक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साध्वी श्रीबसन्त प्रभा व साध्वी गुप्ति प्रभा ने तप का महत्व बताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ समाज के श्रावकों ने किया नीवी अनुष्ठान।