Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2024। क्षेत्र में शहर से दूर रोही में पत्तों का गैर कानूनी खेल खेलने का चलन जुआ खेलने वालों में बढ़ रहा है। हाइवे किनारे स्थित गांव बिग्गा की रोही में शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे पुलिस ने अचानक रेड मारी और जुआ खेलते सात जनों को गिरफ्तार कर उनसे जुए की राशि व पत्ते बरामद किए। पुलिस सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार एसआई इंद्रलाल के साथ कांस्टेबल राजवीर, नरेंद्रसिंह, अनिल, लेखराम के दल ने हाइवे किनारे बिग्गा की रोही में जुआ खेलने पर गांव बिग्गा निवासी पवन कुमार तापड़िया, नरेशनाथ जोगी, शंकरलाल बावरी, दीपाराम जाट, धर्मपाल नाथ जोगी, सुलेमन नाथ जोगी, मालाराम बावरी को गिरफ्तार कर 2730 रूपए नगदी बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को दी गई है।