Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2025। नवरात्रि में शक्तिदायिनी माँ दुर्गा की अराधना और दशहरे को रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। श्रीडूंगरगढ़ में सरदारशहर रोड पर स्थित दशहरा मैदान में भी कल रावण दहन का भव्य आयोजन होगा। दशहरा समारोह समिति द्वारा 61 फुट का रावण तैयार करवाया गया है। जिसमें विभिन्न प्रकार पटाखे भरे गए है। आतिशबाजी को भव्य और शानदार रूप देने पटाखों को विशेष प्रकार से रावण में सजाया गया है। समिति के संजय करनाणी, सुरेश मूंधड़ा, ललित बिहाणी, रमेश बिहाणी और फतेहचंद प्रजापत ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरूवार शाम बिग्गाबास के गणेश मंदिर से विभिन्न देवी देवताओं की झांकियों के साथ शोभायात्रा रवाना होगी। मुख्य मार्गों से होकर दशहरा मैदान पहुंचेगी और शाम 6.30 बजे रावण दहन किया जाएगा। समिति सदस्यों ने नागरिकों से अपने परिवार व बच्चों के साथ समारोह में शामिल होकर जीवन में अहंकार नहीं करने के साथ सह्रदयता व धैर्य अपना कर सत्य की जीत पर भरोसा रखने का संदेश देने का आग्रह किया है। समिति द्वारा आयोजन स्थल पर सुरक्षा व व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विदित रहें श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के गांवो से भी हजारों की संख्या में लोग रावण दहन देखने दशहरा मैदान पहुंचते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रावण दहन की जोर शोर से हो रही है तैयारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दशहरा समारोह समिति के सदस्य जुटे है आयोजन की तैयारियों में, भव्य होगी आतिशबाजी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 61 फुट का रावण हो गया है तैयार।