Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2026। 7 राज बटालियन एनसीसी एवं सेसोमूं स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को समारोह पूर्वक स्कूल के सभागार भवन में हुआ। कैम्प के दौरान कैडेट्स को इनडोर एवं आउटडोर प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें शारीरिक दक्षता, परेड, ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, कम्युनिकेशन स्किल तथा ड्रोन तकनीक से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शामिल रहा। साथ ही विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं टीमों को पुरस्कृत किया गया।
देशभक्ति, अनुशासन व टीम वर्क का लिया प्रशिक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनसीसी प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता, टीम वर्क, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। शिविर के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को नई दिशा मिली। प्रशिक्षकों ने साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, आपदा प्रबंधन एवं राष्ट्र सेवा जैसे विषयों पर भी विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया।
600 कैडेट्स को 2 ऑफिसर सहित स्टाफ ने दिया प्रशिक्षण, सराही संस्था की व्यवस्थाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में 2 ऑफिसर, 16 पीआई स्टाफ, 6 सिविल स्टाफ, 18 एएनओ/सीटीओ तथा लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नारायण सिंह ने बताया कि सेसोमूं स्कूल परिसर में कैडेट्स के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई गईं। विद्यालय के हरित वातावरण, स्वच्छ आरओ पेयजल व्यवस्था, विशाल खेल मैदान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु अत्याधुनिक ऑडिटोरियम तथा गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल जैसी सुविधाओं ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अतिथियों ने बढ़ाया हौसला, चैयरमेन ने शिविर को बताया स्कूल का गौरव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार व नगरपालिका ईओ श्रीवर्धन शर्मा शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में एनसीसी कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कर्नल नारायण सिंह ने संस्था के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। संस्था के चेयरमैन ने कहा कि एनसीसी कैम्प का आयोजन न केवल विद्यालय बल्कि पूरे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं में जिम्मेदारी व दायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। कार्यक्रम में संस्था के सीईओ घनश्याम गौड़, मैनेजर अजित सिंह परिहार सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।