Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
123456
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2023। सुनो साहब! कैसे पढ़ेंगे नोनिहालों की पढ़ाई होगी, बोर्ड की परीक्षाएं आने वाली है और आर्ट व साइंस की फैकल्टी का एक भी शिक्षक नहीं है। ये हाल है क्षेत्र के गांव बापेऊ के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल का। यहां ग्रामीण व छात्र तीन दिन से स्कूल के ताला लगाकर धरने पर बैठे है। छात्र नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर शिक्षक मांग रहें है। पूर्व सरपंच ओमनाथ ने बताया कि स्कूल में 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो, मैथ, पोलिटिकल व हिस्ट्री किसी विषय का एक भी शिक्षक नहीं है। आज डॉक्टर विवेक माचरा भी धरना स्थल पर पहुंचे व मांगो का समर्थन किया। प्रदर्शन करते हुए ओमप्रकाश नायक, मोहन महिया, पेमाराम गोदारा, रतिराम सारण, तोलाराम, कमलेश मेघवाल, देवाराम गोदारा, नेमाराम नायक, कैलाश नायक, मालाराम राइका सहित 550 विद्यार्थी धरने पर बैठे है।
विभाग ने किया प्रयास, नहीं मिले विषय शिक्षक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 550 विद्यार्थियों का विद्यालय 2 तृतीय श्रेणी शिक्षकों के भरोसे चल रहा था। सोमवार को प्रदर्शन के बाद तीन तृतीय श्रेणी शिक्षक दिए गए। दो शिक्षक तृतीय श्रेणी के ओर दिए गए परन्तु फर्स्ट ग्रेड या सैकंड ग्रेड का कोई शिक्षक नहीं दिए जाने से ग्रामीण नाराज है। प्रभारी देबुराम सिद्ध से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार ग्रामीणों से समझाईश का प्रयास किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बापेउ में स्कूल बंद कर धरने पर बैठे ग्रामीण ओर बच्चे।