Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2024। आसोज की शरद पूर्णिमा पर बीती रात पूनरासर धाम के हनुमान मंदिर में उत्साह के साथ उत्सव मनाया गया। बाबा को सोने का चोला पहनाकर श्रृंगार किया गया व मंदिर परिसर को फुलों व रोशनी से सजाया गया। चांदनी रात में बाबा को 500 किलो दूध की ड्राईफ्रूट व केसरयुक्त खीर का भोग लगाया गया। खीर व चूरमे का प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया। सारी रात बाबा के भक्त मंदिर पहुंचते रहें व जयकारों के साथ दर्शन करते रहें। सैंकड़ों पदयात्री मंदिर पहुंचे व दर्शन किए। बुधवार व गुरूवार को हजारों श्रद्धालुओं मंदिर में दर्शन कर अपनी मन्नतें मांगी है। श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर दर्शन किए। खेजड़ी बालाजी पर भी माथा टेक कर मन्नतों के धागे बांधे गए। पुजारी ट्रस्ट के महावीर बोथरा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा व्यवस्थित रूप से भक्तों को मंदिर में बाबा के दर्शन करवाने का पूरा प्रयास रहता है। जिससे सभी श्रद्धालु दर्शन कर सकें। परंपरागत रूप से 14 क्विंटल आटा, 21 पीपे घी व 3 क्विंटल शक्कर का वितरण किया गया। ट्रस्ट की ओर से दवाइयों का काउंटर लगाया। धर्मशाला के 76 कमरे नि:शुल्क श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करवाए गए। पानी के टैंकर व स्वयं सेवकों द्वारा जल सेवा दी गई। पुजारी ट्रस्ट द्वारा आयोजित भंडारे में सैंकड़ो की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं श्रीपूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट की ओर से श्रीराम भोजनालय, गंगाजल कासनियां चेरिटेबल ट्रस्ट बेंगलुरु की ओर से सावित्री भवन के बाहर बाबा के भंडारे का आयोजन किया। सावित्री भवन के बाहर आयोजित जागरण में बीकानेर की कौशल्या रामावत एंड पार्टी ने बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी। अनेक लोक कलाकारों ने यहां लोक नृत्य प्रस्तुतियां भी दी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जागरण में शामिल हुए बाबा के खूब जयकारे लगाए। वहीं हनुमान धोरा स्थित मंदिर में भव्य सजावट की गई। बीती रात सुदंर कांड सहित कीर्तन का आयोजन किया गया। यहां 105 किलो खीर बनाई गई व विशेष आरती के पश्चात बाबा को खीर व मतीरे का भोग लगाया गया। प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया। खाखी धोरा हनुमानजी मंदिर में भी खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। मोमासर बास स्थित बालाजी बाबोसा मन्दिर को रोशनी से सजाया गया। पुजारी श्याम सुंदर स्वामी ने बताया कि 51 किलो की खीर का प्रसाद बाबा को भोग लगाया गया व रात्रि जागरण का आयोजन रखा गया। जिसमें बड़ी संख्या में बाबा के भक्तों ने भाग लिया। आज सुबह की महाआरती के दर्शन करें नीचे दी गई लिंक पर जाकर। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर हनुमान जी को पहनाया सोने का चोला, की दिव्य आरती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा मंदिर को फुलों से सजाया, 105 क्विटंल की बनाई खीर, भोग लगाकर वितरित की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाखी धोरा हनुमान जी मंदिर में लगाया बाबा को भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास के बाबोसा मंदिर में जागरण का आयोजन संपन्न हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में आयोजित जागरण में प्रस्तुति देते नृत्य कलाकार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेजड़ी बालाजी के दर्शन किए श्रद्धालुओं ने, लगाए जयकारे।