Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवबंर 2024। सड़क दुर्घटनाओं में गौवंश की मौत को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास करते हुए माँ दुर्गा गौमाता सेवा संघ द्वारा 50 हजार रेडियम बेल्ट, गौवंश के सींगो के लिए रेडियम स्टीगर व हाइवे पर दुर्घटनाओं में सेवाएं देने वाले स्वयंसेवियों के लिए रेडियम जैकेट का वितरण किया जाएगा। वितरण कार्य शनिवार, 16 नवंबर ओसवाल मंचायत भवन से सुबह 11 बजे समारोह पूर्वक प्रारंभ होगा। कार्यक्रम संयोजक ने प्रेमप्रकाश कुंडलिया ने बताया कि इस अवसर पर संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, एसपी कांवेद्रसिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। दोनों ने कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति दी है। इन्हीं के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम में सुखराज सेठिया, मोमासर, सहित बड़ी संख्या में तेरापंथ समाज के मौजिज लोग, स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य शामिल होंगे। कुंडलिया ने बताया कि इससे पूर्व भी संघ द्वारा चूरू, राजगढ़, सार्दुलपुर, रतनगढ़, राजलदेसर, बीकानेर, फलोदी, श्रीडूंगरगढ़ में बैल्ट का वितरण किया गया है और अब 50 हजार बैल्ट के साथ स्टीगर व जैकेट की सेवा भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी किसान व गौपालक को बैल्ट व स्टीकर नि:शुल्क चाहिए तो वे 9910238956 पर संपर्क कर बैल्ट प्राप्त कर सकते हैं।