Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2021। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहें प्रबोधकों को राहत देते हुए 5 हजार प्रबोधकों को वरिष्ठ प्रबोधक में क्रमोन्नत करने को स्वीकृति दे दी है। इसमें लेवल-10 के पांच हजार पदों को वरिष्ठ प्रबोधक लेवल-11 में क्रमोन्नत होंगे। बता देवें राजस्थान पंचायती राज प्रबोधक सेवा नियम-2008 के तहत वरिष्ठ प्रबोधक का पद 100 प्रतिशत पदोन्नति से भरे जाने का प्रावधान है। इन नियमों के लागू होने से अब तक वरिष्ठ प्रबोधक का एक भी पद सृजित नहीं होने से प्रबोधकों को अभी तक पदोन्नति का अवसर नहीं मिला। वर्तमान में कार्यरत सभी 24 हजार 829 प्रबोधकों को पहले से ही एसीपी लेवल-11 स्वीकृत की गई है। ऎसे में ये सभी वरिष्ठ प्रबोधक का वेतनमान प्राप्त कर रहे है। प्रबोधकों के पांच हजार पदों को वरिष्ठ प्रबोधक में क्रमोन्नत करने से अब उन्हें वरिष्ठ प्रबोधक का पदनाम मिलेगा। साथ ही वे प्रारम्भिक शिक्षा के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अपने विषय के अध्यापन के अलावा विद्यालय संचालन एवं उनसे संबंधित कार्य भी कर सकेंगे।