Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2022।  श्रीडूंगरगढ़ थाने में 5 ओर युवकों की गिरफ्तारी की गई है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव कुनपालसर में गत 18 फरवरी को एक विवाह समारोह में रिश्तेदारों में आपस में मारपीट हो गई थी। इसी मामले में पिटाई खाने वाले रिश्तेदार बीदासर तहसील के गांव गनेड़ा निवासी मूलचंद ने परिवाद दी थी। इसी परिवाद की जांच करते हुए हेड कांस्टेबल भगवानाराम ने आरोपी युवकों को थाने में बुलाया और जांच शुरू की। इस पर युवक आक्रोशित हो गए और थाने में ही परिवादी को मारने पर उतारू हो गैर। इस पर आरोपी गांव कुनपालसर निवासी युवक सीताराम, रामनिवास, कुम्भाराम, भंवरलाल व राकेश को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। मूलचंद अपनी मासी के यहां विवाह समारोह में भाग लेने गनेडा बीदासर से तहसील के गांव कुनपालसर आया हुवा था जहां उसके रिश्तेदारों ने मारपीट कर डाली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेड कांस्टेबल भगवानाराम ने पांच ओर युवको को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।