Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2025। क्षेत्र में बाजार की दुकानों व घरों में लगातार हो रही चोरी की हरकतों से नागरिक परेशान है, चोर सार्वजनिक हित में काम लिए जा रहें बिजली के तार व ट्रांसफार्मर चोरी करने से भी बाज नहीं आ रहें है। अंचल में छोटी बड़ी चोरी की वारदातें लगातार हो रही है। गांव समंदसर की रोही में जहां करीब 5000 मीटर का 11 हजार केवी का तार चोरी हुआ वहीं चोरों ने जलदाय विभाग को एक लाख से अधिक का चुना लगाते हुए गांव सुरजनसर से 40 एचपी का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया है। पीएचईडी के जेईएन नारायण पुत्र ऋषिनारायण शुक्ला ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। शुक्ला ने पुलिस को बताया कि 13 जनवरी की रात करीब 12 बजे से 3 बजे के बीच गांव सुरजनसर में पीएचईडी में लगा विद्युत विभाग का 40 केवी का ट्रांसफार्मर अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। जिसकी कीमत करीब 104754.65 रूपए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी श्रीडूंगरगढ़ को दी है।