Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-05-17 at 21.54.03
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रहने वाले 39 जरूरतमंद परिवारों को अब छत नसीब हो सकेगी। इन परिवारों को पिछले लंबे समय से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार से सहायता राशि मिलने का इंतजार था। वही दूसरी ओर पालिका में अन्य विषयों के विवाद इतने गहरा गए थे कि इस और किसी का ध्यान ही नही गया। ऐसे में अब चलाई गई कवायद के बाद पहली किश्त मिल पाई है। योजना प्रभारी जितेंद्र भोजक ने बताया कि योजना के तहत स्वीकृत 93 आवेदकों में से 39 परिवारों को योजना की पहली किश्त शुक्रवार को दी गई है। इसके तहत प्रति परिवार 30 हजार रुपए के हिसाब से 11.70 लाख रुपये दिए गए है। वही बाकी बचे आवेदकों के लिए व स्वीकृत आवेदकों की दूसरी किश्त के लिए 44.10 लाख रुपये के नए प्रस्ताव भी सरकार को भेजे गए है।