Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specilssssssss
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2025। उपखंड कार्यालय के आगे ट्रोमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति के धरने को मंगलवार को एक साल पूरा हो गया। समिति सदस्यों ने आज 366वें दिन सीएम के नाम ज्ञापन दिया और अपनी मांग को दोहराया। सदस्यों ने बताया कि चिह्नित व पट्टेसुदा स्थान के बावजूद ट्रोमा निर्माण नहीं किया जा रहा है जिससे क्षेत्र से आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में व अन्य गंभीर मरीजों को बीकानेर रेफर किया जा रहा है। सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यहां यदि ट्रोमा का निर्माण हो जाए तो सैंकड़ो घर उजड़ने से बच सके और समय पर ईलाज मिलने से कई जाने बच सकती है। समिति सदस्यों ने मांग दोहराते हुए संघर्ष का संकल्प भी दोहराया और ट्रोमा सेंटर का निर्माण शुरू नहीं होने तक धरना जारी रखने की बात कही। इस दौरान धरना स्थल पर समिति के मदनलाल प्रजापत, मुकेश ज्याणी, गौरव टाडा, मालाराम कुलड़िया, डूंगरगराम ठुकरियासर, हुकमाराम, शंकरलाल, प्रकाश गांधी, राजेंद्र प्रसाद स्वामी, श्रीकिशन नैण, जावेद बेहलिम, सुखाराम महिया, सोनिया राजपुरोहित, ओमप्रकाश कालवा, भंवरलाल, बालूराम दुलचासर, रवि, रामनिवास बाना सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें। सभी ने एक स्वर में नारेबाजी करते हुए ट्रोमा निर्माण शुरू करवाने की मांग की।