Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-01-26 at 21.57.22
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2024। गांव मोमासर में पूर्व सरपंच रामुराम गोदारा की 9वीं पुण्यतिथि पर युग प्रधान आचार्य श्रीमहाश्रमण स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आज समारोह पूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता गुरूवार को प्रारंभ हुई व कुल 32 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। फाइनल का रोमांचक मैच रोहतक व गरूदेव लाइब्रेरी मोमासर के बीच खेला गया। ग्रामीण युवाओं ने जमकर हूटिंग की और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। फाइनल मैच कड़ी टक्कर में रोहतक ने जीत लिया व गुरूदेव लाइब्रेरी को उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा। बेस्ट रेडर रोहतक टीम के साहिल रहें और बेस्ट डिफेंडर का खिताब गुरुदेव लाइब्रेरी मोमासर टीम के रोहित को मिला। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपसरपंच जुगराज संचेती,पूर्व सरपंच पुत्र मनफूल गोदारा, तुलछाराम बांगड़वा, विद्याधर शर्मा, पटवारी चंद्रशेखर मोटसरा, कपूर पटवारी शामिल हुए। अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित किया। आयोजक गोदारा परिवार ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेताओं को किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला।