Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2024। क्षेत्र में चारों और बरसात के बाद अब पौधारोपण के आयोजन प्रारंभ हो गए है। गांव कल्याणसर नया के राउमावि के परिसर में और खेल मैदान में आज 300 पौधे लगाए गए। सरपंच प्रतिनिधि आईदान गोदारा ने ग्रामीणों से हर घर में दो फलदार पौधे लगाने की अपील की। गोदारा ने नरेगा के तहत 300 खड्ढे खुदवाए जहां और पौधारोपण किया गया। गोदारा ने बताया कि इस दौरान अशोक, खेजड़ी, रोहिड़ा, शीशम व नीम के पौधे लगाए गए है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य नंदराम सिद्ध ने धरती पर लगातार बढ़ रहें प्रदूषण से बचाव के लिए व प्रकृति संरक्षण के लिए हर घर में पौधारोपण अभियान से जुड़ने की प्रेरणा ग्रामीणों को दी। इस दौरान मनोज कुमार, सांवरमल गोदारा सहित स्कूल स्टाफ मुखराम गोदारा, लाधुसिंह शेखावत, ललिता बैन, अनुराधा शेखावत, सुभाष गोदारा, मानाराम नायक, तोलाराम गोदारा, बिरजू सिंह व नरेगा कार्मिक उपस्थित रहें। सभी ने इन पौधों के पालन में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। वहीं गांव सोनियासर में भी बच्चों ने प्रकृति बचाने का आह्वान करते हुए पौधारोपण करने की अपील की। बच्चों ने अपने घर में पौधे भी लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लगाए उत्साह के साथ पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर नया के राजकीय स्कूल में लगाए 300 पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल स्टाफ व सरपंच प्रतिनिधि सहित अनेक युवा रहें शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर में बच्चों ने किया पौधारोपण।