Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2023। गांव तोलियासर के खेलप्रेमियों में आज उत्साह का माहौल है। गांव के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता रामगोपाल सुथार ने किया। सुथार ने कहा कि गांवो में खेल के आयोजन गांवो की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। क्रिकेट का आजकल चलन बढ गया है और खिलाड़ी खेल की भावना से खेलते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करें जिससे खेल प्रेमियों में उत्साह बना रहें। आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा भी मौके पर मौजूद रहें व उद्घाटन मैच के खिलाड़ियों से मिले। उद्घाटन समारोह में उपसरपंच बुजुर्ग अमरसिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन राज सर ने किया तथा बजरंग दल के नवरत्न राजपुरोहित व आयोजक समिति के पंकज राजपुरोहित, विक्की राजपुरोहित, मदन राजपुरोहित, दशरथ राजपुरोहित, जीतू सिंह ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत सम्मान किया। प्रतियोगिता में 30 टीमें भाग ले रही है और कड़़ी टक्कर में विजेता को 21 हजार का नगद पुरस्कार व ट्राफी दी जाएगी। उपविजेता को 11 हजार व मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन को भी नगद पुरस्कार व ट्राफियां दी जाएगी।