Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-02-02 at 19.48.34
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ के युवा रक्तदाता नहीं बल्कि रक्तवीर है, जो मौत से लड़ाई लड़ने वाले रोगियों को जिंदगी की जंग जिताने में हमेशा आगे रहते है। यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि यहां लगातार होने वाले रक्तदान शिविरों में क्षेत्रवासी उत्साह से रिकार्ड रक्तदान करते है। यह बात कही क्षेत्र के पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने और मौका था गांव दुलचासर के दिवंगत रामनिवास महिया की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर का। गांव के जाट भवन में ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष तोलाराम महिया के सौजन्य से समस्त ग्रामीणों द्वारा आयोजित किए गए इस शिविर में 350 से अधिक युवा रक्तदान के लिए पहुंचें एवं शाम चार बजे तक लाईनों में लगे रहे। रक्त संग्रहण करने गांव पहुंची पीबीएम चिकित्सालय के ब्लड़ बैंक की टीम के प्रभारी डॉ केआर मेघवाल ने बताया कि शिविर में पंजीकृत युवाओं की मेडिकल जांच की गई एवं फिट पाए गए 262 युवाओं से रक्तदान करवाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिला रक्तदाताओं ने भी अपनी भूमिका जागरूकता के साथ निभाई। शिविर में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, पूर्व उपप्रधान केशराराम गोदारा, दुलचासर सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया, पूर्व सरपंच पेमाराम महिया, पूर्व सरपंच दानाराम भादू, टेऊ सरपंच सुनील दुगलिया, लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोर्वधन खिलेरी, पूर्व उपसरपंच राधाकिशन सुथार, जीएसएस के पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल महिया, पूर्व सीएमएचओ डॉ सोहनलाल गोदारा, केशुराम कस्वां, अगरसिंह पड़िहार बतौर अतिथि शामिल हुए एवं युवाओं कर उत्साह बढ़ाया। शिविर में शिवप्रकाश, मुखराम, राकेश, कैलाश, जुगलकिशोर, गुलराज, मोहनलाल, तोलाराम, मनोज, मेघाराम, श्रवण महिया, राजू महिया, श्रीकिशन गोदारा, चेतराम थालोड़, भैराराम सारण, देवीलाल छरंग,सूर्य प्रकाश महिया, महेंद्र महिया, सुशील सैन, राम स्वामी, देवाराम बुडिया, हेतराम बुडिया सहित बड़ी संख्या में युवा सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं देते दिखे। शिविर के दौरान सामूहिक रूप से दिवंगत रामनिवास महिया को श्रृद्धांजलि दी गई एवं रक्तदान को मानवता की सेवा बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में दी गई दिवंगत रामनिवास महिया को श्रृद्धांजलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने किया उत्साह से रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला रक्तदाताओं का भी किया गया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने रक्तदान के साथ साथ संभाली व्यवस्थाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला रक्तदाताओं ने भी दिखाई जागरूकता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शाम 4 बजे तक चला रक्तदान का क्रम।