Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-04-23 at 21.55.07
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2024। मंगलवार दोपहर एक अन्य दर्दनाक हादसे में एक युवक ने अपनी जान गवां दी। गांव बिग्गाबास रामसरा के स्टेशन से थोड़ा आगे रतनगढ़ की ओर सूरतगढ़ जयपुर एक्सप्रेस के अचानक सामने आ जाने से बिग्गाबास रामसरा के युवक 30 वर्षीय बाबू सिंह पुत्र करणी सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतक के चचेरे भाई पूनमसिंह पुत्र नानूसिंह राजपूत ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि युवक दिमागी तौर पर परेशान था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।