Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2024। आत्महत्या के मामले अप्रत्याशित रूप से बढ़ रहें है जो समाज चिंतकों के लिए चिंता का विषय बन गए है। कोलायत थाना क्षेत्र में गड़ियाला सीएचसी में एएनएम के पद पर कार्यरत श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की युवती ने मंगलवार को फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव दुलचासर के निवासी 21 वर्षीय महेंद्र पुत्र मुन्नीराम जाट ने कोलायत थाने में पुलिस को बताया कि उसकी 25 वर्षीय बहिन सुलोचना जो गड़ियाला सीएचसी में कार्यरत थी। मंगलवार को उसने फांसी का फंदा लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली व जांच थानाधिकारी लखवीरसिंह करेंगे। थानाधिकारी ने मौका मुआयना भी किया।