Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ट्रेन से कट कर आत्महत्या करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। क्षेत्र के गांव बाना के 24 वर्षीय युवक शिवरतन पुत्र मोहनलाल मेघवाल ने रविवार रात करीब दस बजे रतनगढ़-बीकानरे डेमू ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। शेरूणा पुलिस से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से गांव शेरूणा में ही रहता था एवं कुत्तर-चारा लेन-देन का व्यवसाय करता था। युवक रविवार रात करीब 10 बजे सूडसर से दो किलोमीटर बेनिसर की और कच्चे रास्ते से अपनी पिकअप लेकर गया एवं गाड़ी को रेलवे पटरियों के पास खड़ी कर पोल संख्या 410/7-8 के पास ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन से कटने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। शव को श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी रखवाया गया एवं सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक के बड़े भाई शंकरलाल मेघवाल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली गई है एवं जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा। जांच शेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढ़ाका स्वंय करेगें।