Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1a7236b0-4b0e-48ea-8359-eeca4cbd6913
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2026। देर रात 12 बजे बाद श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के एसआई रतनलाल की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव के निर्देशन में एसआई रतनलाल ने कांस्टेबल पुनीत कुमार, अशोक कुमार, कृष्ण कुमार, रामसिंह, अनिल कुमार के साथ सोनियासर व राणासर सड़क मार्ग पर शराब से भरी बोलेरो पकड़ी। पुलिस दल ने कच्चे मार्ग से जा रही एक बोलेरो को गांव राणासर के निकट ही रूकवा लिया। एसआई रतनलाल ने बताया कि बोलेरो गाड़ी में 22 कार्टून अवैध देशी शराब भरी थी। कार्रवाई में बोलेरो व शराब जब्त करते हुए केऊ पुरानी निवासी दो युवक 28 वर्षीय लक्ष्मणसिंह पुत्र देवीसिंह व 27 वर्षीय शंकरसिंह पुत्र भगवंत सिंह को गिरफ्तार किया। ये शराब बेचने के लिए सांडवा की ओर ले जाने का अंदेशा है और पुलिस ने आबकारी अधिनियमों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।