Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2025। अणुव्रत समिति का 77वां स्थापना दिवस शाखा श्रीडूंगरगढ़ ने उत्साह के साथ मनाया। समिति अध्यक्ष सुमति पारख के निर्देशन में समिति सदस्यों ने एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल व संस्कार इनोवेटिव स्कूल में सैंकड़ों विद्यार्थियों को नैतिकता का मार्ग समझाया। संस्कार इनोवेटिव स्कूल कार्यक्रम प्रभारी विशाल स्वामी द्वारा जीवन में अहिंसा का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में 217 विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमें दीप्ति झाबक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर कृतिका सैन व प्रत्यक्षा सैनी रही व तृतीय स्थान निकुंज सारस्वत ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 4 प्रतिभागी कोमल सोनी, दिव्या शर्मा, शाहिबा खिलजी, हर्षिता महावर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी विजेताओं को करणी लॉ कंसल्टेंसी के सहयोग से समिति सदस्य रणवीरसिंह खीची, विशाल स्वामी व स्कूल के संचालक मनोज गुसाई, राज सर ने पुरस्कृत किया। गुसाईं ने सभी का आभार जताया। वहीं एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को शपथ दिलवाते हुए उन्हें जीवन में नैतिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी व मंत्री रणवीरसिंह खिची ने एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशामुक्त रहने का संदेश दिया। खीची ने नशे को नाश का द्वार बताते हुए अंतत: इससे परिवार, समाज, व्यक्तिगत हर प्रकार से अहित का मार्ग ही कहा। स्वामी ने यहां सभी विद्यार्थियों को नशा, मोबाइल, अहिंसा व परीक्षाओं में अनैतिक साधनों का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलवाई। प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने समिति सदस्यों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में सैंकड़ों बच्चों ने ली नशामुक्त रहने की शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को किया पुरस्कृत।