Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-09-27 at 17.19.23
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2026। लोकनायक लूणाराम सारण की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में रविवार को विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सामान्य ज्ञान, निबंध, भाषण एवं कविता प्रतियोगिताओं में 209 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने जल संग्रह, जैविक खेती, महिला सशक्तीकरण सहित राष्ट्र एवं समाज से जुड़े ज्वलंत विषयों पर अपने विचार और रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने विषयों पर प्रभावी तर्कों के साथ चिंता जताई। प्रतिभागियों ने संबंधित विषयों के डेटा शामिल किए और मंच व श्रोताओं का समर्थन भी मांगा। निर्णायकों ने भाषण एवं कविता प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों की सराहना की। कार्यक्रम में शिक्षा अधिकारी भंवरलाल जानूं, सेवानिवृत्त उपनिदेशक प्रभुदयाल डेलू, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के संपादक कपिला स्वामी एवं डॉ. दीपिका ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संस्था मंत्री सुशील सेरड़िया ने बताया कि प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को 29 सितंबर को आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के आयोजन में संस्था से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। इस अवसर पर एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य सहित अनेक समाजसेवियों एवं अतिथियों का आभार जताया। आर्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।