Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसंबर 2024। क्षेत्र के गांव मोमासर के राउमावि प्रांगण में शनिवार को राउमावि व राबाउमावि की 2022-23 तथा 23-24 की बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहें 202 छात्र छात्राओं को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। गांव के संचेती परिवार ने दिवंगत नगराज संचेती की स्मृति में चांदी के मैडल देकर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया। परिवार के राजेंद्र संचेती ने बालिकाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में परिवार सदस्यों द्वारा बोर्ड कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए बताया गया कि गत 9 वर्षों से संचेती परिवार द्वारा गांव में शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। समारोह में उपसरपंच जुगराज संचेती,सरल संचेती, रूपचंद संचेती, विद्यालय के प्रधानाचार्य रामूराम, इचरजदेवी राबाउमावि की प्रधानाचार्य श्रीमती इंदिरा देवी ने अपने विचार व्यक्त किए। दोनों प्राचार्यों ने सभी का आभार जताते हुए दानदाताओं को शिक्षा के लिए किए गए दान को सबसे पवित्र व देशहित में किया जाने वाला दान बताया। कार्यक्रम में राकेश कुमार, व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार, विद्याधर शर्मा, विपिन कुमार जोशी, राजेश कुमार, संचेती परिवार से सरला देवी, गुलाबदेवी, मंजू देवी, संगीता देवी, सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर राजवंशी ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में सरकारी स्कूलों की प्रतिभाओं का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिवार ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी।