Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20210103-WA0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कोरोना अब अत्यधिक तेजी से बढ़ रहा है। यहां बुधवार को एक ही दिन में 36 नए संक्रमित आने के बाद गुरुवार सुबह की पहली रिपोर्ट में यह आंकड़ा 20 पर पहुंच गया है। चिकित्सा विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ में कस्बे के चारों मोहल्लों सहित 6 गांवो में पॉजिटिव आये हैं। श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल में सेम्पल देने वालो में कालूबास के वार्ड 1 निवासी 31 वर्षीय पुरुष, वार्ड 24 में 19 वर्षीय युवक, वार्ड 5 में 25 वर्षीय युवक, वार्ड 10 में 9 साल की बच्ची, वार्ड 3 में 67 वर्षीय बुजुर्ग, वार्ड 17 में 20 वर्षीय युवती, वार्ड 15 में 30 वर्षीय युवती, वार्ड 14 में 18 ओर 16 वर्षीय युवक, वार्ड 32 में 77 वर्षीय बुजुर्ग ओर कालुबास में 35 वर्षीय महिला, गांव जाखासर में 16 वर्षीय युवक, दुसारना में 20 साल का युवक, सालासर में 18 साल का युवक, रिड़ी में सैम्पल देने वाला गांव रिड़ी का ही निवासी 19 वर्षीय युवक, ऊपनी में सेम्पल देने वाली ऊपनी निवासी 17 वर्षीय युवती, बिंझासर में सेम्पल देने वाले बिंझासर निवासी 40, 42, 28 वर्षीय पुरुष, पूनरासर गांव का निवासी 28 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित आया है।

श्रीडूंगरगढ़ के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के लिए आज ही जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट आपके काम की सभी स्थानीय, प्रादेशिक, राष्ट्रीय समाचारों से।