Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2022। क्षेत्र के गांव नोसरिया जीएसएस पर गत 20 घण्टे से कोई कर्मचारी नहीं है। ये आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता बीकानेर को पत्र लिखकर जीएसएस पर नियुक्त कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इस जीएसएस से गांव बाडेला, नोसरिया, मिंग्सरिया, धर्मास, माताजी मोड़ तथा करीब 500 कृषि कुएं जुड़े हुए है। ग्रामीण कल से अब तक यहां कार्यवश आते है और परेशान होकर चले जाते है। ग्रामीणों ने बताया कि नियमों के अनुसार कार्मिक जीएसएस छोड़ कर नहीं जा सकतें और यदि कोई दुर्घटना हो जाएं तो कोई यहां कोई सप्लाई बंद करने वाला भी नहीं है। ऐसे में हादसे का जिम्मेदार कौन होगा। ग्रामीणों ने बताया कि वे आज सुबह से यहां बैठे है जैसे कोई जीएसएस की रखवाली कर रहें है। यहां राजेन्द्र नोसरिया, रूपाराम गोदारा, डूँगर जाखड़, बीजू गोदारा, सन्दीप सिंह, मुनिराम गोदारा उपस्थित है। विभागीय अधिकारी ऊपनी एईएन नरेंद्र सोनगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल रात को ठेका कार्मिक मौके पर ही था और वह सुबह बिना सूचना दिए कहीं चला गया। उन्होंने कहा हम तुरन्त जीएसएस पर कार्मिक भेज कर 12 बजे से पहले व्यवस्था सुचारू कर देंगे है। उन्होंने संबंधित ठेकेदार रामलाल को तुरंत कार्मिक भेजने के निर्देश दे दिए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभाग का कहना है कि आज सुबह ही कार्मिक गायब हुआ है, तथा दूसरा कार्मिक भेजा जा रहा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने कहा कि वे जीएसएस की रखवाली में बैठे है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता को भेजा पत्र, 20 घण्टे से कार्मिक नहीं होने की बात कही।